18 दिसंबर 2011 - 20:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने जनता से अपील की है कि ईरान को उन्नत और विकसित बनाने के लिए सहयोग करें.....

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने जनता से अपील की है कि ईरान को उन्नत और विकसित बनाने के लिए सहयोग करें। उन्होंने कहा कि ईरान को शक्तिशाली बनाने की आवश्यकता है ताकि यह देश अपनी सैद्धांतिक बातों को विश्व संगठनों में आगे बढ़ा सके। राष्ट्रपति अहमदीनेजाद ने कहा कि जो लोग क्रान्ति तथा इस्लामी मूल्यों से लगाव रखते हैं, उन्हें चाहिए कि आपस में एकजुट रहें। उन्होंने साम्राज्यवादी शक्तियों की गतिविधियों का हवाला देते हुए कहा कि शत्रु तो फिर शत्रु है उससे किसी नर्मी की आशा नहीं की जा सकती। राष्ट्रपति अहमदीनेजाद ने कहा कि हमारे पास एक मात्र मार्ग साम्राज्यवाद के विरुद्ध डट जाना और ईरान को शक्तिशाली एवं विकसित बनाना है। उन्होंने कहा कि साम्राज्यवादी शक्तियों ने साठ वर्ष से अपनी इच्छाएं पूरे विश्व पर थोप रखी हैं जबकि इस बीच ईरान समकालीन विश्व में अन्य देशों और राष्ट्रों के लिए विकास के आदर्श के रूप में पहचाना जाता है और दूसरे देश ईरान के अनुभवों से लाभ उठाने के इच्छुक हैं।

......

166